लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 3 -- मंगलवार को तहसील परिसर में हुए सिख संगठन के धरना-प्रदर्शन के बाद बुधवार को पुलिस ने चार आरोपी युवकों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। 28 नवंबर को लुधौरी गांव में सिख समुदाय के दो युवकों को वहां के कुछ युवकों ने रोककर पीटा था। इस मामले में शांतिभंग की आशंका में चालान के बाद एसडीएम के उनको जमानत पर छोड़ देने से नाराज सिख समुदाय के सैकड़ों लोगों ने तहसील में प्रदर्शन किया था। सीओ ने उनसे कार्रवाई के लिए दो दिनों का समय मांगा था। 28 नवंबर की शाम कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर फार्म निवासी मनप्रीत सिंह व उसके साथी गुरविंदर सिंह को पड़ोसी गांव बिरजा पुरवा में पूजा करवाकर बाइक से वापस घर जाते समय लुधौरी में अजय, विजय, अंकित, अखिलेश, अनुज, शिवम, सोनू, शुभम और उनके आठ-दस साथियों ने रोक लिया था। आरोपियों ने दोनों को लाठी-डंडों तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.