नई दिल्ली, मई 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवारों के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे। दिल्ली सचिवालय में आयोजित इस भावनात्मक समारोह में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और पीड़ित परिवारों के सदस्य मौजूद रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 1984 के दंगे भारत के इतिहास का एक दुखद अध्याय हैं। इनमें अपनों को खोने वालों के दर्द की कोई भरपाई नहीं हो सकती। यह नियुक्तियां केवल नौकरियां नहीं, बल्कि 40 साल के संघर्ष के बाद न्याय और सम्मान का प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि 125 परिवारों के लिए नौकरियां स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से 19 लोग अपनी सेवाएं शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.