मुजफ्फर नगर, अप्रैल 22 -- सिखेड़ा में एसडीएम के आदेश पर अतिक्रमण हटवाने पहुंची राजस्व टीम और पुलिस के साथ अभद्रता कर दी। इतना ही नहीं विरोध करते हुए दंपती ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास भी किया। जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने दंपती को हिरासत में ले लिया। विरोध के बावजूद टीम ने अतिक्रमण को हटवा दिया। पुलिस ने दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव सिखेड़ा में कई माह पूर्व युसुफ पुत्र मोहब्बत अली के परिवार के लोगों ने रास्ते में खोखा रखकर अतिक्रमण कर लिया था। मोहल्ले के रहने वाले अय्यूब परिवार के लोगों ने अतिक्रमण करने का विरोध भी किया था। अय्यूब के द्वारा लगातार थाने में शिकायत करने के बावजूद भी खोखा नहीं हट सका था। जिस पर अय्यूब ने अपनी पत्नी नसीमा के नाम से एक वाद एसडीएम न्यायालय में दायर किया था। एसडीएम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.