प्रयागराज, फरवरी 18 -- प्रयागराज। फाफामऊ में गंगा पर सिक्स लेन पुल के निर्माण कार्यों का अंतिम चरण तेज हो गया है। 200 मीटर की दूरी के तीन पिलर के निर्माण का कार्य 14 फरवरी को पूरा हो गया। जबकि बचे अंतिम पिलर का कार्य भी 60 फीसदी पूरा हो गया है। गंगा पर चार किमी की दूरी में कुल 800 मीटर के हिस्से में चार पिलर का कार्य शेष बचा हुआ था। इसमें से तीन पिलर बनाया जा चुका है और एक पिलर का सुपर स्ट्रक्चर भी सिंगला कंपनी ने तैयार कर लिया है। चौथे पिलर का कार्य डेढ़ महीने में पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद एक महीने के भीतर चारों पिलर को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए उस पर सुपर स्ट्रक्चर रखने का कार्य कराया जाएगा। कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि अगस्त से इस पुल से आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। कंपनी के सहायक अधीक्षण अभियंता वरुण वार्ष्णेय ने बताया कि सड़क ...