हाजीपुर, फरवरी 9 -- राघोपुर । संवाद सूत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस परियोजना को तेजी से पूरा किया जा रहा है। बचे हुये कार्य को अप्रैल माह तक पूर्ण कर लिया जायेगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना के बचे कार्यों को तेजी से पूर्ण करें। पहुंच पथ का भी निर्माण कार्य पूर्ण करें, ताकि आवागमन निर्बाध और सुचारू रूप से हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से निर्बाध सड़क सम्पर्कता मिलेगी। इस क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का और तेजी से विकास होगा। आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में इलाज के लिये...