मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में शहर के अखाड़ाघाट रोड स्थित जी.डी मदर इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता 27 दिसंबर तक चलेगी। उद्घाटन बीआरएबीयू के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. अशोक साह, विशिष्ट अतिथि स्कूल के निदेशक पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग के आठ टीमों ने भाग लिया है। चार टीमें सिक्स ब्रदर्स, जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल, एनवाईएस मनिका और बीएमपी सिक्स वॉलीबॉल क्लब ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। प्रतियोगिता में रवि कुमार, रॉबिंस, अंकुश कुमार, रण प्रताप जायसवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिला संघ के अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार, पूर्व अंतरर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कमल भसीन, आरडीएस कॉलेज के स्पोर्ट्स डा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.