रुडकी, मार्च 15 -- धनौरी की एक प्राइवेट कंपनी से कॉपर तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में कंपनी के जेएम राहुल वत्स ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 12 मार्च को रात्रि में सिक्योरिटी गार्ड मोहम्मद आकिब निवासी बागपत उत्तर प्रदेश को कॉपर टेप रोल चोरी करते हुए पकडा था। पकड़े जाने के बाद उसे अन्य गार्ड ने सिक्योरिटी कक्ष में बैठाया था, जिसके बाद बाथरूम जाने के बहाने से मोहम्म्द आकिब फरार हो गया। सामान की गिनती की गई तो तीन कॉपर टेप रोल कम पाए गए। इनकी कीमत लगभग 51 हजार है। कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी का कहना कि सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.