अलीगढ़, फरवरी 4 -- मडराक, संवाददाता। सोमवार शाम ड्यूटी खत्म कर बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे सिक्योरिटी गार्ड को आगरा रोड मुकुंदपुर चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई और शव क्षत-विक्षत हो गया मंजर इतना भयानक था कि शव के परखच्चे उड़ गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। वहीं चालक ट्रक को लेकर भागने में सफल रहा। थाना महुआखेड़ा इलाके के गांव गड़राना निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू जादौन (45) पुत्र बाबूसिंह अविवाहित थे। वह आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। सोमवार शाम वह बाइक द्वारा ड्यूटी खत्म करके अपने घर लौट रहे थे। सात बजे जैसे ही बाइक वन चेतना केंद्र के निकट पहुंची, इसी बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जितेंद्र को बुरी तरह कुचल द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.