रुडकी, फरवरी 5 -- सिक्खर गांव में स्थित एक तालाब की पिछले कई वर्षों से सफाई नहीं कराई गई है, जिससे तालाब की हालत धीरे-धीरे खराब होती जा रही है। ग्रामीणों ने तालाब की साफ सफाई और सौंदर्यकरण की मांग की है। गांव निवासी पंकज सिंह, निखिल कुमार, अर्पित कुमार, शुभम चौधरी, हर्ष, सतीश वाल्मीकि, अर्जुन वाल्मीकि, रोहित कश्यप, रॉबिन आदि का कहना है कि पहले यहां लोग पशुओं को पानी पिलाने के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए भी तालाब का उपयोग करते थे। लेकिन लंबे समय से सफाई न होने के कारण तालाब में कचरा, गाद और खरपतवार जमा हो गई है, जिससे इसकी सुंदरता प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि समय रहते तालाब की सफाई और गहरीकरण कराया जाए तो इसका उपयोग फिर से बेहतर तरीके से हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...