गुड़गांव, मार्च 24 -- गुरुग्राम। सिक्किम में ऑनलाइन माध्यम से रिसोर्ट बुक कराने के नाम पर जालसाज ने झांसे में लेकर दो लाख रुपये की ठगी कर डाली। पुलिस ने शिकायत पर साइबर थाना मानेसर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-90 निवासी युवराज सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि काम से उनको सिक्किम परिवार के साथ जाना था। ऐसे में उन्होंने सिक्किम में रिसोर्ट बुक करवाने के लिए ऑनलाइन सर्च किया। दस हजार रुपये क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर दिया,लेकिन तकनीकी खामी के कारण रुपये उनके खाते में वापस आ गए। तभी रिसोर्ट के कर्मचारी ने फोन किया और झांसे में लेकर तीन बार में 99 हजार 154 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। तभी उसने अतिरिक्त रुपये लौटाने का झांसा देकर एक खाते की जानकारी मांगी,तो उन्होंने अपनी भाभी का खाता नंबर बताया। जालसाज ने कोड भेजकर खाते से ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.