जमशेदपुर, जनवरी 16 -- जमशेदपुर मुद्रा उत्सव 2026 का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। इसका आयोजन 18 जनवरी तक साकची स्ट्रेट माइल रोड स्थित सिक्का संग्रहालय में किया जायेगा। तीन दिवसीय इस उत्सव में देशभर के 20 से अधिक सिक्का संग्रहकर्ता अपने दुर्लभ और ऐतिहासिक सिक्कों को प्रदर्शित कर रहे हैं। इस प्रदर्शनी के माध्यम से आगंतुकों को सिक्कों के जरिये भारतीय संस्कृति, पुरातत्व और इतिहास की समृद्ध झलक देखने को मिली। विशेष रूप से स्कूली बच्चों के लिए यह आयोजन ज्ञानवर्धक रहा, जहां वे सिक्कों के इतिहास और संग्रह की जानकारी प्राप्त कर पाए। उत्सव की प्रमुख विशेषता ब्रिटिश काल से लेकर रिपब्लिक इंडिया तक के सिक्कों की प्रदर्शनी लगाई गई है। देश के विभिन्न हिस्सों से आये संग्रहकर्ता अपने निजी संग्रह में मौजूद दुर्लभ सिक्कों को प्रदर्शित कर रहे हैं। I आमेन सिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.