रांची, जनवरी 30 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना क्षेत्र के महुआटुंगरी गांव निवासी 21 वर्षीय ब्रजेश महतो की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना गुरुवार की सुबह सात बजे की है। ब्रजेश गुरुवार की सुबह घर से शौच करने की बात कहकर निकला था। देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजन उसे खोजने निकले। उसी दौरान गांव के एक युवक ने ब्रजेश का शव तालाब में देखा। ब्रजेश की मां अनीता देवी जवान बेटे का शव देखकर चीत्कार मारकर रोने लगी। ग्रामीणों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर सिकिदिरी थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। पुलिस ने आशंका जताई है कि फिसलने से ब्रजेश तालाब में डूब गया होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.