रांची, फरवरी 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी-ओरमांझी पथ के इंटेक के मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक 49 वर्षीय घनेनाथ महतो सिकिदिरी थाना क्षेत्र के चाडू गांव का निवासी था। घटना रविवार की रात साढ़े सात बजे की है। सूचना मिलने पर सिकिदिरी थाना की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल घनेनाथ महतो को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया, परंतु रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घनेनाथ इंटेक मोड़ के साप्ताहिक बाजार में पैदल सड़क पार रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...