रांची, फरवरी 10 -- रांची, संवाददाता। राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन के तहत सदर अस्पताल रांची में पेशेंट सपोर्ट ग्रुप (पीएसजी) के लिए मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कार्यशाला हुई। आयोजन ब्लड सेल- एनएचएम एवं यूनिसेफ, झारखंड के संयुक्त सहयोग से किया गया। कार्यशाला में लगभग 315 सिकल सेल रोगी और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। इस दौरान ब्लड सेल के नोडल पदाधिकारी डॉ. प्रमोद सिंह, सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, हेमेटोलॉजिस्ट डॉ अभिषेक रंजन सहित चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने सिकल सेल रोग के लक्षण, जांच, नियमित उपचार, पोषण, हाइड्रेशन, दर्द प्रबंधन और संक्रमण से बचाव पर जानकारी दी। इंटरैक्टिव सत्र में मरीजों और परिजनों ने अपने अनुभव साझा किए और विशेषज्ञों ने उनकी शंकाओं का समाधान किया। अधिकारियों ने बताया कि समय पर पहचान और इलाज से सिकल...