गुमला, जनवरी 7 -- गुमला, संवाददाता। सिकल सेल एनीमिया जांच अभियान में गुमला जिले ने उपलब्धि हासिल करते हुए झारखंड का पहला ऐसा जिला बनने का गौरव प्राप्त किया है,जहां चिन्हित सभी नागरिकों की शत-प्रतिशत जांच पूरी कर ली गई है। डीसी प्रेरणा दीक्षित की पहल,सतत मॉनिटरिंग और स्वास्थ्य विभाग की टीमों के अथक प्रयास से यह लक्ष्य समय से पहले हासिल किया गया। जिले में कुल 8,51,054 लक्षित लाभुकों के विरुद्ध 8,59,846 नागरिकों की जांच की गई। जो 101 प्रतिशत उपलब्धि को दर्शाती है। जांच के दौरान 2,198 लोग सिकल सेल कैरियर तथा 255 नागरिक सिकल सेल रोगी के रूप में चिन्हित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन सभी व्यक्तियों के लिए नियमित काउंसिलिंग,उपचार, अनुश्रवण वआवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि बीमारी के प्रभाव को नियंत्रित किया जा...