बक्सर, फरवरी 20 -- चौसा, एक संवाददाता। प्रखण्ड के सिकरौल पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में दरार पड़ने की शिकायत मिली है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। सिकरौल गांव में स्थानीय क्षेत्रीय अभियंत्रण संगठन के द्वारा लगभग 2 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस दोमंजिला पंचायत भवन के निर्माण कार्य में मानक और गुणवत्ता के साथ काम नहीं होने की शिकायत की जा रही है। पंचायत के मुखिया विनोद नट ने बताया कि पंचायत सरकार भवन का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया, लेकिन गुणवत्ता पूर्ण तरीके से काम नहीं होने से इस नवनिर्मित भवन में कई जगह दरार दिखाई दे रही है। वहीं इस बारे में पूछने पर बीडीओ मनोज पासवान ने बताया कि पंचायत भवन का निर्माण कार्य स्थानीय क्षेत्रीय अभियंत्रण संगठन द्वारा किया जा रहा है। काम बढ़िया तरीके से गुणवत्तापूर्ण तरीके से चल...