हजारीबाग, जुलाई 1 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। मोहर्रम पर्व को लेकर सिकरी ओपी में सोमवार को शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन और ताजियादार शामिल हुए। बैठक में मोहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर बल दिया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि आयोजन पूरी तरह सरकारी दिशा-निर्देशों और गाइडलाइन के अनुरूप ही किया जाएगा। प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए त्योहार के दौरान किसी भी अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर नजर रखने की बात कही।थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि लाइसेंस की शर्तों का पालन अनिवार्य है। जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।मौके पर सिकरी पंचायत के मुखिया प्रभु महतो, संजीव कुमार पांडेय, कृष्ण सिंह, पंसस प्रतिनिधि अरुण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.