मोतिहारी, फरवरी 9 -- सिकरहना। ढाका पुलिस ने अपहृत लड़की को शनिवार को बरामद किया। बरामद लड़की को बयान के लिए न्यायालय के समक्ष उपस्थित किया गया। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि पिछले 4 फरवरी को थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत की गई थी। इसको लेकर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...