मोतिहारी, जनवरी 31 -- सिकरहना, निज संवाददाता। व्यवहार न्यायालय सिकरहना, ढाका का दो जगह अलग अलग भवन होने से सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त नहीं है। न्यायालय में आठ - एक की सुरक्षा व्यवस्था है। न्यायालय का यहां अपना स्थायी भवन नहीं होने से सुरक्षा को लेकर भी समस्या आती है। वर्ष 2015 में यहां व्यवहार न्यायालय की स्थापना हुयी थी। न्यायालय का अपना भवन नहीं होने के कारण प्रखंड कार्यालय के समीप दो अलग अलग जगहों पर न्यायालय का कार्य शुरू हुआ। वर्ष 2018 में मोतिहारी से पेशी के लिए आये कैदी अभिषेक झा की गोली मार हुयी हत्या के बाद यहां न्यायालय की चहारदीवारी करायी गयी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गयी। धीरे धीरे न्यायालय परिसर में कैदी को रखने के लिए बैरक बनाया गया। ताकि कैदी को वाहन से उतारकर बैरक में रखा जाये और वहां से कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.