मोतिहारी, जनवरी 27 -- सिकरहना, निज संवाददाता। बैंकों की हड़ताल की वजह से मंगलवार को ढाका स्थित कामकाज ठप रहा। स्टेट बैंक, सेन्ट्रल बैंक सहित अन्य कई बैंकों में ताले लटके रहे। बैंकों के कार्य से आये गा्रहक वापस लौट गये। उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकांश ग्राहकों को बैंकों में हड़ताल की जानकारी नहीं थी, जिस कारण वे बैंक में अपने कार्य से आ गये थे। हड़ताल की वजह से रूपये के लेन देन, केवाईसी सहित अन्य कार्यों पर इसका काफी असर पड़ा। बैंक में रूपये निकासी व जमा करने आये ग्राहक मुकेश कुमार, रामाकांत प्रसाद, सीमा देवी, गीता देवी आदि ने बताया कि वे बैंक में रूपये जमा व निकासी करने के लिए आये थे। बैंक हड़ताल की जानकारी उन्हें नहीं थी। बैंक में आने पर पता चला कि बैंक में हड़ताल है और बैंक बंद है। वहीं चंदा कुमारी, सोनम कुमारी, धनमंती देवी आदि ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.