आरा, जुलाई 11 -- तरारी। प्रखंड के बसौरी व सिकरहटा पंचायत के वार्ड सदस्य व जेठवार पंचायत के एक वार्ड में पंच पद मतगणना शुक्रवार को हुआ। मतगणना के बाद बसौरी पंचायत के वार्ड 13 के लालाराम निर्विरोध निवार्चित हुए है। सिकरहटा पंचायत के सिकरहटा खुर्द स्थित वार्ड संख्या 13 में एजाज आलम ने अपने प्रतिद्वंदी रोजी खातून को 40 मतों से पराजित किया। एजाज आलम को कुल 150 मत प्राप्त हुए। जबकि प्रतिद्वंदी रोजी खातून को 110 मत ही मिले। वहीं जेठवार पंचायत के वार्ड 01 के पंच पद पर कलावती ने अपने प्रतिद्वंदी ललिता देवी को 21 मतो से पराजीत कर विजयी हुई है। कलावती देवी को कुल 176 मत प्राप्त हुए है। जबकि प्रतिद्वंदी ललिता देवी 155 मत ही हासिल कर पाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.