अररिया, मई 20 -- घर से लेकर खेत-खलिहान में तैयार मक्का फसल बर्बाद सिकटी। एक संवाददाता सिकटी प्रखंड क्षेत्र में तीन दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश इलाके के मक्का उत्पादक किसानों के लिए आफत बनी हुई है। यहां खेत में पककर तैयार मक्का, खलिहान मे तोड़ कर रखा मक्का पानी में भीगने से बर्बाद हो रहा है। मौसम की बदले मिजाज से फसल को तैयार करने मे काफी परेशानियां हो रही है। पानी मे भींगने के बाद मक्का की गुणवत्ता पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है। ऐसे मक्के की दर बाजार में कम लगता है। प्रकृति की मार झेल रहे मक्का किसानों के बीच कोहराम मचा हुआ है। असमय बारिश से मक्का के अलावे तिलहन व दलहन फसल भी नुकसान होने की स्थिति में है। इस इलाके में 80 फीसदी किसान मक्का की खेती कर रहे हैं। इस बार अच्छी फसल भी लगी थी। अच्छी उपज की उम्मीद थी। लेकिन कुदरती करिश्मा ने उम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.