अररिया, दिसम्बर 17 -- सिकटी। एक संवाददाता सिकटी प्रखंड क्षेत्र में 16 से 20 दिसंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत कर दी गई है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अजमत राणा की उपस्थिति में बीडीओ परवेज आलम द्वारा नवजात शिशु को दवा की दो बूंद पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अजमत राणा ने कहा कि शून्य से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक देने का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। एक भी बच्चा छूटने नहीं पाए इसकी तैयारी कर ली गई है। स्वास्थ्य प्रबंधक अनुप कुमार ने कहा कि पूरे कार्यक्रम के संचालन पर निगरानी रखने के लिए अलग-अलग सुपरवाईजर रखे गए हैं। इस पल्स पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से जुड़ गई है। डोर टू डोर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.