अररिया, मार्च 25 -- सिकटी। एक संवाददाता सिकटी थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर लम्बे समय से गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहे दो कोर्ट वारंटी को पड़रिया से गिरफ्तार कर लिया। सिकटी थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के पड़रिया वार्ड नंबर 12 के रामेश्वर साह पर न्यायालय सीजेएम अररिया के केश नंबर 3427/07 में कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट निर्गत था वही पड़रिया वार्ड नंबर 13 के अवसर खान पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अररिया के जीआर केश नंबर 2930/13 मे गिरफ्तारी के लिए कोर्ट वारंट निर्गत था। रविवार की शाम उनके घर से गिरफ्तार कर दोनो कोर्ट वारंटी को न्यायिक हिरासत मे सोमवार को अररिया भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.