अररिया, फरवरी 5 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी थाना परिसर में गुरुवार को एसपी अररिया जितेन्द्र कुमार ने जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस जनसंवाद कार्यक्रम मे दर्जनों की संख्या में लोगों ने भूमि विवाद से संबंधित आवेदन दिया। वहीं व्यपार मंडल के अध्यक्ष योगेन्द्र विश्वास ने कहा कि बरदाहा थाना क्षेत्र के सतवेर ठेंगापुर गांव स्मैक का हब बना हुआ है। जिससे खास कर बच्चे इसके शिकार हो रहे हैं। इसे रोकने का पुलिस से अपील की। पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि कि उन्हें पुलिस की ओर से सम्मान नहीं दिया जाता। इस पर एसपी ने थानाध्यक्ष को फटकार भी लगायी। वहीं पूर्व प्रमुख कमरूज्जामा ने एसपी से कहा कि मुरारीपुर गांव भारत-नेपाल सीमा के नो मेंस लैंड के पास है। गांव में जाने का रास्ता नोमेंस लैंड से हीं है एसएसबी द्वारा गांव आने जाने पर प्रतिबंध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.