मऊ, अप्रैल 24 -- मऊ। नगर क्षेत्र के सिकटिया ओवरब्रिज से मानपुर तक एक किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग वर्षों से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। साथ ही बदहाल मार्ग पर आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। दर्जनभर से अधिक गांवों और नगर पालिका क्षेत्र के वार्डो को मऊ शहर से जोड़ने वाले मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई, बावजूद मार्ग की स्थिति जस की तस है। मार्ग बदहाल होने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। मऊ नगर में सिकटिया ओवरब्रिज से मानपुर प्रमुख मार्गों में शामिल है। इस मार्ग से होकर मऊ नगर पालिका के कई वार्डों सहित अदरी नगर पंचायत, रतनपुरा, कोपागंज ब्लॉक गांवों के लोगों का शहर में आवागमन होता है, लेकिन हालत ये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.