देवघर, दिसम्बर 29 -- प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण सिकटिया अजय बराज इन दिनों सैलानियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। बराज के चारों ओर फैला हरियाली भरा वातावरण, अजय नदी की कलकल करती धारा और दूर-दूर तक दिखाई देने वाला मनोहारी दृश्य लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। खासकर छुट्टी के दिनों में यहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं। खासकर साल का पहला दिन यानी एक जनवरी को यहां सैलानियों एवं पिकनिक मनाने वालों की काफी भीड़ लगती है। सिकटिया अजय बराज क्षेत्र में बहती स्वच्छ जलधारा, खुले मैदान और शांत वातावरण लोगों को शहर की भागदौड़ और शोर-शराबे से दूर कुछ सुकून के पल बिताने का अवसर प्रदान करता है। सुबह और शाम के समय यहां का नजारा और भी मनमोहक हो जाता है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.