बगहा, फरवरी 2 -- सिकटा,एक संवाददाता। राजकीय जनता उच्चतर माध्यमिक वद्यिालय,सिकटा के खेल ग्राउंड में टी-20 जनता ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मोतिहारी की टीम को सिकटा-मैनाटांड की टीम ने हराकर मैच को जीत लिया।मुख्यअतिथि तौहीद इन्टरनेशनल एकेडेमी,बरदही(सिकटा)के डायरेक्टर शब्बीर बशीर मदनी व थानाध्यक्ष नीतिश कुमार मौर्य थे। कमन्टेटर लोकेश ने बताया कि सिकटा-मैनाटांड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का नर्णिय लिया।सिकटा-मैनाटांड की टीम ने 20 ओवर के खेल में 7 वक्रिेट खोकर 217 रन बनाया।जिसके जवाब में मोतिहारी की टीम मात्र 115 रन पर सिमट गई।जिससे सिकटा-मैनाटांड टीम को 102 रनों से विजयी घोषित की गई।एम्पायर बट्टिू ने बताया कि सिकटा-मैनाटांड टीम के सर्वाधिक रन खिलाडी राज कुमार ने 65 रन तथा खिलाडी चन्द्रप्रकाश उर्फ चन्दु ने 58 रन बनाया। व...