बगहा, फरवरी 24 -- सिकटा। एसएसबी व सिकटा थाने की पुलिस की सयुंक्त कार्रवाई में शिकारपुर गांव के शेरवा टोला के नजदीक सोमवार की देर शाम को 86 लाख की चरस समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष निधि कुमारी ने बताया कि एसएसबी, सिकटा कैम्प प्रभारी बिजैन सिंह के बयान मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों तस्कर सिकटा थाने के बेहरा गांव के शंकर प्रसाद के पुत्र राजाज्ञा यादव (45) व बेहरी गांव के स्व. महादेव पटेल के पुत्र जनक लाल पटेल (55) को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार एसएसबी को नेपाल से भारत में मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली। सहायक कमांडेंट अविनाश पटेल के निर्देश पर एसएसबी कैम्प प्रभारी बिजैन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसमें जवान खानडू शेरपा, विकास कुमार व नितीश कुमार यादव ने शिकारपु...