बगहा, फरवरी 20 -- सिकटा,एक संवाददाता। सिकटा बाजार के बीचोंबीच सेड अतिक्रमणकारियों के अवैध कब्जे व गंदगी के अम्बार से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत काफी जद्दोजहद के बनने के बाद सेड बनकर तैयार हो गया लेकिन अभी इसे व्यवसाय के लिए किसी दुकानदार को एलॉट नहीं किया जा सका है। बावजूद कुछ पुराने दुकानदारों (पहले से अवस्थित) ने इसे अतिक्रमण कर बांस से बने जाफड़ी से घेरकर अपना व्यवसाय शुरू कर दिये है।लगभग आधे दर्जन व्यवसायियों की रोजी-रोटी इससे चल रही है।बाद भी यहां साफ सफाई नाकाफी है। तहबाजारी पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे संक्रामक बिमारियों के फैलने की आशंका जताई जा रही है। सिकटा पंचायत के वार्ड नंबर-15 के वार्ड सदस्य रूपनारायण पटेल उर्फ रूपन पटेल ने कहा कि इस तहबाजा...