नई दिल्ली, फरवरी 20 -- जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हराकर एक और बड़ा उलटफेर किया। इससे पहले इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को भी धूल चटाई थी। श्रीलंका के खिलाफ जिम्बाब्वे के जीत के हीरो कप्तान सिंकदर रजा रहे, जिन्होंने 179 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 2 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 26 गेंदों पर 45 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 173.08 का था। सिकंदर रजा को उनकी इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवॉर्ड को जीतते ही सिकंदर रजा ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। यह भी पढ़ें- नबी का हैरतअंगेज कारनामा, 51 साल के वर्ल्ड कप इतिहास में कोई नहीं कर पाया ऐसा सिकंदर रजा अब आईसीसी टूर्नामेंट में बतौर कप्तान प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन ग...