आगरा, दिसम्बर 24 -- भीषण सर्दी के मौसम में आवास विकास कालोनी सिकंदरा में पानी का संकट हो गया है। यहां कई सेक्टरों में पिछले दो दिन से जलापूर्ति बाधित है। क्षेत्रीय लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। जलकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सिकंदरा वाटर वर्क्स में एक मोटर में खराबी आने की वजह से जलापूर्ति प्रभावित हुई है। इस समस्या का निदान किया जा रहा है। आवास विकास कालोनी में सिकंदरा वाटर वर्क्स से जलापूर्ति होती है। यहां से शहर में करीब 144 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है। इसमें आधा गंगाजल होता है और आधा यमुना जल मिलाया जाता है। यमुना जल को एमबीबीआर प्लांट से शोधित किया जाता है। गंगाजल का प्लांट है। आवास विकास क्षेत्र के पार्षद निरजंन सिंह ने बताया कि कई सेक्टरों में दो दिन से पानी की किल्लत है। लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। आसपास की सरकारी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.