जमुई, फरवरी 16 -- सिकंदरा, निज प्रतिनिधि महाशिवरात्रि के अवसर पर सिकंदरा मुख्य चौक स्थित मां जगदंबा मंदिर के प्रांगण से बाबा भोलेनाथ के बारात निकाली गई। झांकी में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जगदंबा मंदिर के पुजारी ललन मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष बाबूलाल यादव एवं कृष्ण कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि इस बार कमेटी के सहयोग से बाबा भोलेनाथ के बारात में ब्रह्मा विष्णु महेश, भूत, पिचास, नंदी, हनुमान नारद ऋषि मुनियों की झांकी निकाली गई। जिसमें शंकर के रूप में विनोद यादव, विष्णु के रूप में मनीष कुमार साव, ब्रह्मा के रूप में सुरेंद्र यादव, नारद के रूप में सौरभ कुमार, कृष्ण के रूप में सीताराम यादव, राम के रूप में प्रिंस कुमार, लक्ष्मण के रूप में जितेंद्र कुमार, हनुमान के रूप में मिथिलेश कुमार, जामवंत के रूप में नवीन कुमार के अलावे दर्जनों की सं...