गंगापार, मार्च 15 -- हर वर्ष की तरह सिकंदरा में निकलने वाले होलियारों का जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। होली के अवसर पर शुक्रवार को सिकंदरा में कई गांवों को लोग अपने-अपने क्षेत्र से एकत्र होकर ढोल, तासे व डीजे के साथ नाचते गाते सिकंदरा चौराहे पर एकत्र होते हैं जहां होलियारे की संख्या हजारों की तादाद में हो जाती है। इस साल रमजान में जुमे के दिन पड़ने वाली होली को प्रशासन ने सकुशल संपन्न कर दिया। होली वालों का जुलूस हनुमान मंदिर मनसैता नदी के पास निकाल कर पुरे सिकंदरा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए सिकंदरा डाकखाने के पास घंटे हुडदंग के बाद करीब दो बजे समाप्त हो गया। इसी बीच सिकंदरा बाजार से एक जुलूस निकलता है व दलीपुर से सैकड़ों की संख्या में डीजे की धुन पर नाचते गाते जुलूस को लेकर हनुमान मंदिर से निकलने वाले जुलूस में सम्मिलित हो जाता है यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.