हाथरस, मई 24 -- सिकंदराराऊ,संवाददाता। हाथरस रोड स्थित गांव चमरौली के समीप शुक्रवार की दोपहर को एक टैंकर ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति घायल हो गया। मृतिका के शव को पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नीरज निवासी गांव किशनपुर विजयगढ़ जिला अलीगढ़ अपनी 25 वर्षीय गर्भवती पत्नी कविता को सिकंद्राराऊ में डॉक्टर को दिखाने के बाद दोपहर में बाइक से गांव लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे टैंकर ने गांव चमरौली के निकट बाइक को टक्कर मार दी। जिसके चलते कविता की मौत हो गई और हादसे में नीरज घायल हो गया। हादसे को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। बताया जाता है कि नीरज खेती-बाड़ी का काम करता है। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.