हाथरस, दिसम्बर 1 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। पंत चौराहे पर आए दिन जाम की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सुबह से लेकर शाम तक हाथरस से आने टीआई सिर्फ अपनी खानापूर्ति करते हैं। जानकारी के अनुसार रविवार की रात को पंत चौराहे पर गाड़ियों का इस कदर जाम लगा की मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। दूसरी ओर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी जाम का शिकार हो गई जाम की समस्या को लेकर लोग अपनी-अपनी गाड़ियों को छोड़कर सड़क पर निकल आए। और जाम खुलबाने के लिए पुलिस प्रशासन का इंतजार करते रहे। जब कुछ ना हो सका तो लोगों ने अपने हाथों से ही अपनी गाड़ियों को निकलवाना शुरू कर दिया। तब जाकर कहीं स्थानीय प्रशासन की नींद खुली। प्रशासन की उदासीनता साफ तौर से पंत चौराहे पर देखने को नजर आ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...