हाथरस, अप्रैल 10 -- गुरुवार को मोहल्ला चांदगढी स्थित जैन मंदिर से जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर नगर में जैन समाज के लोगों द्वारा हर्षोल्लास के साथ बैंड बाजों के मध्य शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर रथ में सवार महावीर स्वामी की मूर्ति की पूजा अर्चना की गई। वहीं मंडी गांधी गंज स्थित रजनी ज्वैलर्स पर प्रभात फेरी में शामिल जैन समाज के महिला पुरुषों का भाजपा नेता पंकज गुप्ता ने पटका पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस व पीएसी मौजूद थी। जानकारी के अनुसार महावीर स्वामी की जयंती लोगों को आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलने और सादगी, दयालुता और भौतिक संपत्ति और इच्छाओं से वैराग्य के मूल्यों को अपनाने का संदेश देती है। जिसको लेकर हम भगवान महावीर की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.