मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिकंदरपुर लेक में मेडिकल कचरा बहाने वाले पांच अस्पतालों और कचरा बहाने वाले एक गेस्ट हाउस को नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को नोटिस जारी किया। नगर आयुक्त ने नोटिस में सात दिन की मोहलत देकर सभी अस्पतालों को कचरे का बहाव रोकने की चेतावनी दी है। ऐसा नहीं करने पर बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 और प्रदूषण नियंत्रण के विभिन्न प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि पिछले दिनों जूरन छपरा इलाके के कुछ अस्पतालों और अन्य प्रतिष्ठानों द्वारा सिकंदरपुर लेक में गंदा पानी बहाने की शिकायत मिली थी। छह फरवरी को सिकंदरपुर लेक फ्रंट के विकास कार्यों के प्रगति निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिकायत को सही पाया। इनमें जूरन छपरा इलाके के पांच अस्पतालों के अलावा एक गेस्ट हाउस के नाले का बहाव लेक म...