मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर मे सीकरी मार्ग पर जल भराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। उपजिलाधिकारी ने मौके पर जाकर जांच की है। मोरना ब्लॉक् क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर मे सीकरी मार्ग पर पहुंचे उपजिलाधिकारी जानसठ राजकुमार भारती ने जल भराव की समस्या के संबंध मे ग्रामीणों से बात की व मौके पर जांच की।इस दौरान ग्राम सचिव प्रांजल कुमार, लेखपाल विक्की धीमान भी मौजूद रहे। वहीं सीकरी निवासी ग्रामीण मौ. शमशाद,मौ.आमिर,साईम, शाहवेज़ ने बताया की सिकंदरपुर मे सीकरी मार्ग पर जल भराव के कारण वहां से गुजरना दुभर हो गया है। आये दिन बाईक सवार गंदे पानी मे गिरकर घायल हो जाते हैं।मार्ग किनारे सरकारी अस्पताल, कॉलिज,सोसाईटी कार्यालय, धार्मिक स्थल स्थित हैं।क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के व्यक्ति प्रतिदिन हजारों वाहनों से गुज़रते हैं। ग्रामीणों न...