मुजफ्फर नगर, फरवरी 9 -- गांव सिकंदरपुर में सीकरी मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध का नया तरीका अपनाते हुए गंदे पानी के बीच चारपाई बिछाकर दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। मौके पर पहुंची ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व राजस्व विभाग की टीम ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण समस्या के समाधान होने तक धरने पर बैठे रहने की चेतावनी दी। गांव सिकंदरपुर में सीकरी मार्ग पर जलभराव के बीच ग्रामीण गंदे पानी में धरने पर बैठे हुए हैं। धरनारत ग्रामीणों ने बताया कि निकटवर्ती तालाब पर अतिक्रमण के कारण मार्ग पर जलभराव हो रहा है। क्षेत्र के दर्जनों गांव के व्यक्ति छोटे बड़े वाहनों के द्वारा इस मार्ग से गुजरते हैं। जलभराव के कारण ग्रामीणों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। बाईक सवार पानी में गिरकर घायल हो जाते हैं। जलभराव के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.