कन्नौज, फरवरी 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर किसानों की मेहनत पर डाका डाला है। कुंवर योगेंद्र सिंह विद्यालय के निकट स्थित किसान निहाल सिंह के नलकूप पर शुक्रवार रात चोरों ने तोड़फोड़ और चोरी का प्रयास किया, जिससे किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है। किसान निहाल सिंह के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले नलकूप पर रखे कृषि उपयोग के पीवीसी पाइपों को आग लगा कर उन्हें पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद चोरों ने 25 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। चोर ट्रांसफार्मर से तेल या अन्य सामग्री चुराने में असफल रहे, तो उन्होंने उसे ऊपर से नीचे धकेल दिया। इससे ट्रांसफार्मर में भरा तेल बाहर बह गया और उपकरण पूरी तरह खराब हो गया। इस वारदात में ट्रांसफार्मर के अलावा अन्य कृषि उपकरण भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.