मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर स्टेडियम के पीछे आग लगने से चार लोगों का आशियाना जलकर राख हो गया। इस दौरान एक सिलेंडर भी ब्लास्ट किया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पांच गाड़ियों की मदद से घंटो बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि इस अगलगी की घटना में वार्ड नंबर 13 के बसंत मांझी, बृजेश मांझी, रामचंद्र राम, विशाल कुमार का घर जलकर राख हो गया। झोपड़ी मे रखे नगदी पैसा, गहना, चूल्हा, अनाज और बर्तन सब जलकर राख हो गये। पीड़ित रूपा देवी ने बताया कि घर में खाना खा रहे थे। इसी बीच अचानक आग लग गयी। उन्होंने बताया कि अगलगी में चार लोगों का घर जल गया, जिसमें रखी छह लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। एक गृहस्वामी की बेटी की शादी थी। उसके लिए वह सभी सामान खरीदक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.