मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर स्थित नव दुर्गा काली मंदिर परिसर में रविवार को रुद्राभिषेक सह हिंदू सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से संध्या छह बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम हिंदू जागरण समिति और महाकाल सेवा मंडली के संयुक्त तत्वधान में होगा। रुद्राभिषेक की शुरुआत आचार्य पंडित कमलेश तिवारी करेंगे। दोपहर दो बजे से तीन बजे तक हिंदू सम्मेलन का अयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य वक्ता दीदी मीनू शर्मा, आरएसएस के प्रांत प्रचारक रविशंकर सिंह बिसेन, विभाग संघचालक चंद्र मोहन खन्ना और आरएसएस के प्रांत सह संपर्क प्रमुख मोहनीश कुमार होंगे। इस सम्मेलन के बाद आरती की जाएगी, जिसमें मुख्य यजमान उज्जवल कुमार बब्बू और कल्पना शर्मा रहेंगी। संध्या छह बजे से प्रसाद वितरण होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.