कन्नौज, फरवरी 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कस्बा सिकंदरपुर के आरकेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में रविवार, 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे से विश्वगुरु हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में क्षेत्र के सभी नागरिकों एवं हिंदू समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है। डा.सरित दुबे ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में रमेश जी, जो प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख हैं, उपस्थित रहेंगे। वे हिंदू संस्कृति की महत्ता, राष्ट्र निर्माण की आवश्यकता तथा सामाजिक एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने प्रेरक विचार साझा करेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना, संगठन को मजबूत करना और सांस्कृतिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करना है। वर्तमान में कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं तथा क्षेत्रीय कार्यकर्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.