बलिया, फरवरी 14 -- नवानगर। सिकंदरपुर कस्बा में अतिक्रमण के विरूद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार की शाम और शनिवार की सुबह विशेष अभियान चलाया। कस्बा चौकी इंचार्ज अश्वनी मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बा के जलपा चौक से बस स्टैंड चौराहे तक डिवाइडर के दोनों ओर लगे ठेले व दुकानों के बाहर खड़ी चार पहिया गाड़ियों को हटवाया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस बल के पहुंचते ही कई दुकानदारों ने आनन-फानन में अपना सामान अंदर कर लिया, जबकि ठेला लगाने वाले कई लोग ठेले लेकर मौके से हट गए। बता दें कि नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पहले ही अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्देशों की अनदेखी के चलते सख्ती बरती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.