कौशाम्बी, दिसम्बर 27 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड मूरतगंज के सिकंदरपुर बजहा स्थित मान सिंह इंटर कालेज में शनिवार को दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर ने हवा में बाल उछालकर किया। पहले दिन प्रतियोगिता में महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन कौशांबी के तत्वावधान में शनिवार को दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ मान सिंह इंटर कॉलेज सिकंदरपुर बजहा में हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। एसोसिएशन के उप सचिव गिरजेश नारायण पांडे और चेयरमैन ज्ञान प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि कौशांबी वॉलीबाल संघ के बैनर तले आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में सीनियर खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने जानकारी दिया कि कुल नौ टी...