कन्नौज, फरवरी 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहजहांपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष हरिहर सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच में सिकंदरपुर की टीम ने रतनपुर को 27 रनों से हराकर करारी शिकस्त दी। आयोजक सौरभ ठाकुर ने बताया कि टूर्नामेंट के सभी मैच 12-12 ओवर के प्रारूप में खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम शाहजहांपुर में युवा साथियों के सहयोग से इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को मंच देना और खेल भावना को बढ़ावा देना है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रतनपुर और सिकंदरपुर की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिकंदरपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 107 रन बनाए और मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रतनपुर की टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.