रायबरेली, मई 5 -- महाराजगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के सूर्यभान सिंह के यहां पांच माह बाद फिर घर पर 24 घंटे में 18 से 20 बार आग लगी है। इस बार घर की दीवारों पर लाल क्रॉस का निशान तथा स्वास्तिक कई जगह देखी जा सकती है। खाना बनाते समय कढ़ाई पर रखी प्लेट में भी लाल क्रॉस का निशान बन रहा है। परिजन हैरान हैं कि आखिर इससे कैसे निपटा जाए। कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी सूर्यभान सिंह के घर पर बीते साल अक्टूबर से नवंबर तक अग्निकांड, मोबाइल गुम होने कपड़ा फटने जैसी घटनाएं हुई थी। तब तत्कालीन अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। उस समय घटना को देखते हुए उनके घर पर दो सिपाहियों की तैनाती भी की गई थी।सूर्यभान ने पूजा पाठ भी कराया था। इसके बाद मामला शांत हो गया था। अब फिर 15 दिनों से सूर्यभान सिंह के घर पर 24 घंटे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.