कन्नौज, जनवरी 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। मतदाता सूची में गंभीर त्रुटियों की शिकायतें सामने आ रही है। कई परिवारों के सदस्यों के वोट उनके वास्तविक निवास स्थान से अलग-अलग मोहल्लों में दर्ज कर दिए गए हैं, जिससे मतदान में भारी असुविधा होने की आशंका है। सिकंदरपुर के आंबेडकर नगर मोहल्ले के रहने वाले विजय शुक्ला पुत्र ओमप्रकाश शुक्ला, उनकी पत्नी संतोषी शुक्ला, पुत्री कामनी शुक्ला और पुत्र राज सहित परिवार के अधिकांश सदस्यों का वोट बूथ संख्या 261(भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर) पर बना है। हालांकि, उनके पुत्र सुमित शुक्ला का वोट बूथ 272 भगत सिंह नगर पर दर्ज है, जबकि वह आंबेडकर नगर में रहते हैं। इसी तरह, सुरेश चंद्र के परिवार में रजनीश, मालती, सुरेशचंद्र का वोट बूथ 276 भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज पर है, जबकि उनके बेटे संदीप कुमार का वोट बूथ ...