नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- टाटा मोटर्स अपने तरकश के लगभग सभी तीर चला चुकी है। इस साल सिएरा उसका आखिरी तीर था, जो निशाने पर भी लगा है। दरअसल, सिएरा को 24 घंटे में ही 70,000 से ज्यादा बुकिंग मिल गई थीं। ग्राहकों में इसकी डिमांड को देखकर बाजार में इसके हिट होने की चर्चा भी शुरू हो गई है। ऐसे में अब कंपनी की नजर अगले साल यानी 2026 पर है। दरअसल, कंपनी 2026 के आखिर तक भारत में अपनी फ्यूचरिस्टिक अविन्या इलेक्ट्रिक गाड़ी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जो कई राइवल्स से पहले प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में एक बड़ा कदम है। यह मॉडल जिसे कॉन्सेप्ट शोकेस और इंडस्ट्री टीजर के जरिए दिखाया गया है, घरेलू बाजार के लिए EV डिजाइन और टेक्नोलॉजी को फिर से परिभाषित करने की टाटा की रणनीति का हिस्सा है। अविन्या टाटा के बिल्कुल नए Gen 3 EV आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगी...